जसपुर। विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के देश के विभिन्न प्रांतों में फंसे श्रमिकों को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बुलाए जाने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा बनाए नोडल अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। विधायक आदेश चौहान ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भेजे पत्र में कहा कि जसपुर विधानसभा क्षेत्र के श्रमिक देश के विभिन्न प्रांतों एवं स्थानों हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, मुंबई, बंगलुरू व अन्य स्थानों पर काम करते हैं, जो लॉकडाउन लगने के कारण वहां फंस गए हैं। वहां उन्हें खाने पीने तथा रहने की समस्या हो रही है श्रमिकों ने उनसे शिकायत की है। प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों को बुलाए जाने के लिए जो नोडल अधिकारी बनाए गए हैं उनके फोन नहीं उठ रहे हैं तथा कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। विधायक ने मुख्यमंत्री से श्रमिकों को वापस बुलाए जाने की मांग की है।