फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ड्राई क्लीनिंग की दुकान जलकर राख

Mon, 11 May 2020 03:54 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर में आग से जलकर राख हुई ड्राई क्लीनिंग की दुकान। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बिजली के शॉर्ट सर्किट से ड्राई क्लीनिंग की दुकान धधक गई। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग से दुकान जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित दुकान स्वामी के अनुसार आग से दुकान में रखी 40 हजार की नगदी समेत लाखों रुपये की मशीनें व कपड़े जल गए हैं। रुद्रपुर के सुभाष कालोनी निवासी कन्हैया लाल कन्नौजिया की गांधी पार्क के सामने वीर हकीकत राय मार्ग पर ड्राई क्लीनिंग की दुकान है।

बीते रविवार की शाम को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। लेकिन रात को उसका बेटा सुमित कुमार दुकान पर सोने के लिए आ गया। रात 2:30 बजे उसकी नींद खुली तो दुकान के स्टोर में आग सुलग रही थी। उसने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। जिसके बाद एफएसओ रामधारी यादव टीम के साथ तीन गाड़ियां लेकर पहुंचे।
विज्ञापन



आधे घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन दुकान जलकर राख हो गई। पीड़ित दुकानदार कन्हैया ने बताया कि उनके कपड़े धोने वाले कर्मचारियों की सैलरी के 40 हजार रुपये काउंटर में रखे थे।
विज्ञापन


दुकान में लोगों के ड्राई क्लीनिंग के लिए कई जोड़ी कीमती कपड़े भी थे। आग से मशीनों समेत सबकुछ जलकर राख हो गया। आग से उसे 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। एफएसओ रामधारी यादव ने बताया नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें