फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मेयर बोले, जो काम नहीं कर सकते वो अपना ट्रांसफर ले ले

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मेयर विकास शर्मा ने बोर्ड बैठक में अधिकारियों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने मंच से नसीहत दी कि जिला मलाई खाने के लिए नहीं है। यह सीएम का जिला है। जिसे यहां काम नहीं करना वो अपना ट्रांसफर ले ले। मेयर का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

इसमें वे अधिकारियों से कह रहे हैं कि जो जनता के लिए काम नहीं करेगा उसे नगर निगम क्या इस जिले में भी नहीं रहने दूंगा। सदस्यों का फोन न उठाने वाला कोई भी हो, उस पर कार्रवाई करेंगे। अगर जनता का काम नहीं होता तो मुख्यमंत्री तक जाऊंगा और उस अधिकारी को यहां रहने नहीं दूंगा। उन्होंने हाथ जोड़कर आठ महीने निकाल दिए हैं। अब कह रहा हूं कि आप मान जाइए और सुधर जाइए। बिजली विभाग खासकर अपना काम सुधार ले। काम नहीं करने वालों को उन्होंने अपने कार्यालय से हटा दिया है। अगर कोई उनके सदस्यों का अपमान करेगा तो वह उनका अपमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें