फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: होली के चलते बाजार में जाम ही जाम

Fri, 27 Feb 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। होली को देखते हुए बाजारों में लगातार भीड़ बढ़ने के कारण जाम के झाम से लोग हलकान हो गए हैं। होली के लिए लोग खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। इसी के कारण जाम की समस्या बनी हुई है। शहर को जाम से मुक्त करने के लिए पुलिस की ओर इंतजाम किए गए। मेन बाजार, पोस्ट ऑफिस मार्ग, तहसील मार्ग, रतन सिनेमा सहित आदि मार्गों पर जाम लगा रहता है। त्योहारों के नजदीक आने पर हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। बाजारों में लगातार बढ़ रही भीड़ के चलते जाम के झाम से घंटों तक जूझना पड़ता है। हालांकि पुलिस ट्रैफिक को नियंत्रित करती रहती है, लेकिन अन्य स्थानों पर कोई व्यवस्था न होने के कारण घंटों तक जाम लगा रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें