फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पार्किंग के अभाव में बाजार की रौनक फीकी, जाम से लोग परेशान

Fri, 27 Feb 2026 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर मुख्य बाजार में पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से आम लोगों और व्यापारियों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर बनी हुई है, जहां वाहन खड़ा करने के लिए जगह न मिलने पर लोग मजबूर होकर गांधी पार्क के आसपास अपने वाहन खड़े करते हैं। लेकिन वहां भी किसी प्रकार की स्थायी या व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण अव्यवस्था का माहौल बना रहता है।
विज्ञापन

इन दिनों त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में भीड़ बढ़नी चाहिए, लेकिन पार्किंग समस्या और जाम की स्थिति के कारण बाजार में अपेक्षित चहल-पहल नजर नहीं आ रही। कई ग्राहकों का कहना है कि पार्किंग की परेशानी के कारण वे बाजार आने से बच रहे हैं। गांधी पार्क में आए दिन मेले या अन्य कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। ऐसे अवसरों पर अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं की जाती, जिससे स्थिति और अधिक खराब हो जाती है।
बातचीत
शहर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से आए दिन जाम लग रहा है। ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे हैं, जिससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। प्रशासन को जल्द स्थायी समाधान निकालना चाहिए। - संजय जुनेजा, अध्यक्ष, व्यापार मंडल
विज्ञापन

- गांधी पार्क को लोग मजबूरी में पार्किंग की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन कार्यक्रम या मेले के समय वहां भी व्यवस्था नहीं रहती। यदि अस्थायी पार्किंग की योजना बने तो लोगों की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती।- राजेश बंसल, उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें