फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक को रौंदा

Wed, 15 Feb 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 खनन भरे तेज रफ्तार डंपर ने एक स्कूटी सवार को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को मोहल्ला गौतम नगर निवासी धर्मपाल सिंह (52) पुत्र कन्हैई सिंह सुबह किसी काम से बाजार आए थे। एमपी चौक से होते हुए वह स्कूटी से वापस घर जा रहे थे। एमपी चौक स्थित पंत पार्क के पास पीछे से आ रहे रेत से भरे डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक धर्मपाल सिंह यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंश कंपनी मसवासी थाना स्वार (रामपुर) में चार साल से शाखा प्रबंधक थे। इससे पहले वह काशीपुर में ही इसी कंपनी में क्लर्क पद पर रहे। धर्मपाल के एक बेटा एक बेटी है। वह मूलरूप से ग्राम बसई के रहने वाले थे। टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया कि घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया था। डंपर को कब्जे में ले लिया है चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



 धर्मपाल सिंह ने तीन महीने पहले ही बेटी की शादी की थी। उनको एक ही बेटा रवि महुआखेड़ा स्थित एक पावर प्रोजेक्ट में नौकरी करता है। धर्मपाल परिवार में चार भाइयों में सबसे बड़े थे। तीन भाई तेजपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, सतपाल सिंह ग्राम बसई में ही रहते हैं। बेटे रवि ने बताया कि पिता मधुर स्वभाव के थे। वह घर में सबको प्यार करते थे। धर्मपाल की मौत की खबर सुनकर पत्नी सरोजबाला का रो-रोकर बुरा हाल है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें