दुकान में लगी आग से करीब पांच लाख रुपए के मोबाइल और अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
पुलिस के मुताबिक भूतबंगला निवासी राम कुमार शर्मा की काशीपुर बाईपास रोड पर न्यू सोनू म्यूजिक नाम से मोबाइल और म्यूजिक सिस्टम की दुकान है। राम कुमार सोमवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात अचानक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी राम कुमार को दी। दुकान में आग लगने की खबर सुनते ही राम कुमार दुकान में पहुंचा और पुलिस और दमकल कर्मियों को सूचना दी। इससे पहले कि दमकल कर्मी मौके पर पहुंचते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। बाद में मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस दौरान दुकान स्वामी ने बताया कि आग से करीब पांच लाख रुपए कीमत के मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रानिक सामान जलकर राख हो गया है।