फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चकरपुर में बिजली से गिरा मकान का लिंटर

Thu, 29 May 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
चकरपुर में गिरा मकान का लिंटर।
विज्ञापन
खटीमा। चकरपुर में बुधवार सुबह बारिश के दौरान बिजली गिरने से दोमंजिले मकान का लिंटर गिर गया। सूचना मिलने पर तहसीलदार ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


चकरपुर निवासी अशोक कुमार टम्टा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे बिजली गिरने से उनके दोमंजिले मकान के एक कमरे का लिंटर गिर गया, जिससे कमरे में घरेलू सामान और बिजली उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के समय परिवार के सदस्य ग्राउंड फ्लाेर मेें थे, जिससे जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि मकान पुराना था। घटना दैवीय आपदा की श्रेणी में आती है या नहीं इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें