फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: क्रशर की दीवार पर बैठा था तेंदुआ

Mon, 29 Sep 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर के एक स्टोन क्रशर की दीवार पर बैठा तेंदुआ। स्रोत कर्मचारी।
विज्ञापन
बाजपुर। गांव पिपलिया क्षेत्र स्थित एक स्टोन क्रशर परिसर में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। शनिवार शाम पिपलिया क्षेत्र स्थित एक स्टोन क्रशर की दीवार पर तेंदुआ बैठा देखकर कर्मचारियों में खलबली मच गई। शोरगुल करने पर कर्मचारी एकत्र हो गए। दीवार पर घंटेभर बैठने के बाद तेंदुआ कोसी नदी किनारे जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन जंगल से तेंदुआ सहित अन्य जंगली जानवर आबादी की तरफ आ रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें