बाजपुर। कूटरचित साक्ष्यों के आधार पर जनजाति समाज के व्यक्ति की जमीन गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के बेटे अतुल पांडेय ने अपने नाम दर्ज करा ली गई। अतुल पांडेय ने उक्त जमीन को सिख समाज के गुुरविंदर सिंह को 28 लाख रुपये में बेच दिया था। उसके बाद यही जमीन मक्खन सिंह आदि ने खरीदी।
मामला मंडलायुक्त न्यायालय दायर किया गया। मंडलायुक्त की ओर से फैसला जनजाति व्यक्ति के पक्ष में किया गया। मंडलायुक्त के आदेश पर जमीन फिर से जनजाति समाज के व्यक्ति के नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज कर दी है लेकिन 72 घंटे बाद राजस्व के अभिलेख से मंडलायुक्त के आदेश को हटा दिया गया जिससे जमीन फिर सिख समाज के मक्खन सिंह के नाम आ गई। इससे राजस्व अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लग गया है।