फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने मांगी 50 हजार रुपये की रिश्वत

Sat, 19 Sep 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 काशीपुर क्षेत्र के एक दरोगा द्वारा रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दरोगा एक मामले को निपटाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। पुलिस से जुड़ा हुआ मामला होने के चलते महकमे के आला अधिकारियों ने भी जांच के लिए ऑडियो के अपने पास मंगवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को वायरल हुए ऑडियो में धर्मेंद्र नाम के एक व्यक्ति से एक दरोगा द्वारा 50 हजार रुपये मांगे जाने की बात सामने आई है। सोशल मीडिया पर ढाई और डेढ़-डेढ़ मिनट के तीन ऑडियो वायरल हुए हैं। जिसमें दरोगा ने धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति को पैसों का इंतजाम करने के लिए सोमवार तक का वक्त दिया हुुआ। ऑडियो में धर्मेंद्र नाम का व्यक्ति बार-बार कह रहा है, जब तक पैसों का इंतजाम नहीं हो जाता है, तब तक दरोगा न ही परेशान करे और न ही उसके संबंधियों को धमकाए। इस पर दरोगा कह रहे हैं, हनीफ से बात कर ले। ऑडियो में धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति की हनीफ से भी बात होती है। वहीं दरोगा कह रहे हैं, उन्होंने अभी मुकदमा नहीं दर्ज किया है, जबकि उनके ऊपर मुकदमा दर्ज करने के लिए उनके इंचार्ज का बहुत प्रेशर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें