फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो बच्चों की मौत से मचा कोहराम

Thu, 16 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
भाई बहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के लखीमपुर से देवी जागरण से लौटते समय जागरण पार्टी के लोगों से भरी डीसीएम की ट्रक से भिड़ंत में मरने वाले तीन लोगों में दो विद्यार्थी हैं। शहर के विभिन्न मोहल्लों में रहने वाले दोनों बच्चे जागरण में लगने वाली झांकियों में राधा-कृष्ण बनकर अपनी पढ़ाई का खर्चा उठाने के साथ ही परिवार को भी मदद कर रहे थे। हादसे में दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों के परिवार घटनास्थल को रवाना हो गए हैं। दरअसल काशीपुर की मां झांकी कला केंद्र के कलाकार लखीमपुर के कुम्हारन टोला मंडी में बालाजी का जागरण करने गए थे। बुधवार सुबह सभी कलाकार डीसीएम से वापस लौट रहे थे। खुटार ब्लाक के लौगहापुर के पास डीसीएम और ट्रक भिड़ गए। जिसमें काजल (16) पुत्री लेखराज निवासी मोहल्ला भूप सिंह जसपुर और मोहल्ला जोशियान निवासी नकुल जोशी (12) की मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है। 

काजल के पिता लेखराज सिंह मेहनत मजदूरी करते हैं। उनके पांच बच्चे पूजा (20), शालू (14), विशाल (12) शिवम (10) हैं। पूजा की बीते साल ही शादी हुई थी। काजल दूसरे नंबर की थी। वह जीजीआईसी में हाईस्कूल की छात्रा थी। सुरीला कंठ होने के कारण वह छह सालों से जागरण पार्टी में जागरण गाती थी और दुर्गा देवी, श्रीकृष्ण आदि की झांकियों में भाग लेती थी। नगरवासी भजन-कीर्तन के लिए काजल को ही बुलाते थे। कम उम्र में ही उसने पहचान बना ली थी। उसकी मौत हो जाने से नगरवासी गमगीन हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरा मृतक अनुज पब्लिक स्कूल में आठवीं का छात्र था। उसके पिता विपिन कुमार पेट्रोल पंप में काम करते हैं। नकुल के तीन भाई-बहन प्रशांत(16), नेहा(14), राषी (08) हैं। नकुल बीते दो सालो से जागरण पार्टी में काम कर काली देवी और श्रीकृष्ण की झांकी में भाग लेता था। दोनो बच्चे दिन में स्कूल में पढ़ाई और रात में नगर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की झांकियों में भाग लेते थे। छात्र-छात्राओं की मौत की खबर होने से उनके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। 

दो महीने पहले हुई थी मृतक रंजीत की शादी 
जागरण के बाद पार्टी को लेकर लौट रही दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम के चालक चालक रंजीत सिंह चौहान उर्फ मोनू (24) पुत्र रामकुमार निवासी लक्ष्मीपुरपट्टी काशीपुर की मौत हो गई। जिस वक्त रंजीत के पिता को हादसे की जानकारी दी गई, उस वक्त वे हरिद्वार में थे। 

घटना की जानकारी से घर में कोहराम मच गया। मृतक की दो महीने पहले ममता से शादी हुई थी। मृतक चार भाई बहन हैं। परिवार के लोग आनन-फानन में घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। बताया जाता है कि रंजीत अक्सर जागरण पार्टी को इधर-उधर ले जाता था। उधर पिता रामकुमार ने बताया कि अभी रंजीत के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी उनके पास नहीं है। 

महेशपुरा मोहल्ले में रहा हड़कंप 
चूंकि जागरण पार्टी मां ज्वाला झांकी कला केंद्र महेशपुरा काशीपुर की थी, इसलिए हादसे की खबर से मोहल्ले में हड़कंप मचा रहा। जागरण में गए लोगों के हालचाल पूछने के लिए लोग फिक्रमंद दिखाई दिए। घायलों के परिचित फोन से हालचाल जानते रहे। इसके अलावा कई लोग तो घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें