फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से एक दिन पहले घर में लग गई आग, दहेज का सामान जलकर राख

विज्ञापन
काशीपुर में घर में लगी आग से जला सामान। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
काशीपुर। शादी से एक दिन पहले घर में आग लगने से एक मजदूर की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। खून पसीना बहाकर बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किया गया दहेज का सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसा पूजा का सामान बनाते समय सिलिंडर में अचानक आग लगने से हुआ। पड़ोसियों व फायर बिग्रेड ने आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया। ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी वीर सिंह पुत्र लाखन सिंह राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी छह बेटियां और एक बेटा है। वीर सिंह ने अपनी सबसे बड़ी बेटी विनीता का विवाह मालधन नंबर एक निवासी युवक से तय किया था। मंगलवार को घर पर बारात आनी है। इसको लेकर परिवार में खुशी का माहौल था। सोमवार की सुबह वीर सिंह की पत्नी विमला पूजा के लिए पकवान बनाने की तैयारी कर रही थी। जैसे ही विमला ने चूल्हे में बर्तन रख गैस जलाई तो बगल में रखे लीकेज से सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने पर घर के अंदर फंसे सभी बच्चों व रिश्तेदारों को बाहर निकाला गया। आग से कमरे में रखे दहेज का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी दौरान किसी ने फायर बिग्रेड को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इधर, पीड़ित वीर सिंह ने बताया कि आग से दहेज का सामान फ्रीज, एलईडी टीवी, सोफा, डबल बैड, कूलर, सिलाई मशीन, सिलिंग फैन जलकर राख हो गए। इससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें