फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की तलाश में पलायन कर गया हाथियों का झुंड

Tue, 19 Apr 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
हाथी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

 गर्मी के बढ़ते प्रकोप ने इंसानों को ही नहीं बल्कि जानवरों को भी बेहाल कर दिया है। टांडा रेंज में पानी की किल्लत के बाद यहां पर दिखने वाला हाथियों का झुंड भी पलायन कर गया है। बताया जा रहा है कि एक हफ्ते से उनकी मूवमेंट यहां पर देखने को नहीं मिल रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यूं तो हाथी हर बार जून में वन क्षेत्र से बाहर चले जाते हैं, लेकिन इस बार अप्रैल में ही वन क्षेत्र से पलायन कर गए हैं।

अब बारिश होने के बाद ही हाथियों का झुंड टांडा वन क्षेत्र में वापस आएगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस बार वन क्षेत्र में आगजनी के कारण भी हाथियों का पलायन माना जा रहा है। 
विज्ञापन

पिछले साल जून के महीने में टांडा रेंज में पानी की किल्लत के बाद यहां पर हमेशा दिखने वाले हाथियों के झुंड ने यहां से पलायन कर गया था। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार टांडा वन रेंज में 10-11 हाथियों का झुंड है। अक्सर ही इनका यहां पर मूवमेंट देखने को मिल रहा है। गर्मियों में वैसे भी टांडा रेंज में पानी की किल्लत हो जाती है, जिस कारण से यहां पर विचरण करने वाला हाथियों का झुंड रामनगर छोई के आसपास के इलाकों को प्रस्थान कर जाता है।

उधर इस बारे में वन क्षेत्राधिकारी गणेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अक्सर हाथियों का झुंड रेंज में ही दिखाई देता था, पिछले एक सप्ताह से झुंड नहीं दिखाई दे रहा है, एक मात्र टस्कर हाथी ही जंगल में विचरण कर रहा है। उन्होंने माना कि शायद पानी की तलाश में झुंड आगे निकल गया है। वन क्षेत्राधिकारी त्रिपाठी ने बताया कि यूं तो हाथियों के लिए पानी की व्यवस्था वन क्षेत्र के अंदर नालों के किनारे की गई है, क्योंकि यहां पर स्रोतों का पानी आता है, लेकिन इस बार भीषण गर्मी के चलते स्रोतों से भी पानी धीरे-धीरे सूख रहा है। उधर टांडा वन क्षेत्र कार्यालय के कंट्रोल रूम से भी वहां तैनात कर्मचारी भी पिछले एक सप्ताह से लगातार हाथियों के झुंड की मूवमेंट की जानकारी ले रहे हैं, लेकिन उन्हें झुंड की कोई लोकेशन नहीं मिल रही है।  
विज्ञापन


वन विभाग तैयार कर रहा पॉली हाउस 
रुद्रपुर। टांडा वन क्षेत्र कार्यालय में वन विभाग पॉली हाउस तैयार कर रहा है। इससे यहां पर पापुलर, सागौन, पल्पउड सहित कई औषधीय पौधे तैयार किए जाएंगे। वन विभाग ने इस बार टांडा क्षेत्र में यह नई तैयारी शुरू की है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यहां पर विभिन्न प्रजाति की पौधे तैयार किए जाएंगे। स्थानीय लोगों को भी विभाग यहां से पौधे उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है। पॉलीहाउस की तैयारी जोरों पर है, जल्द से जल्द यहां पर पौधों की खेप तैयार की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें