फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यूएस नगर में स्वास्थ्य महकमे की सेहत खराब

Mon, 13 Apr 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग में प्रमुख अधिकारियों के महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। स्थिति यह है कि ऊधमसिंह नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के चार पद स्वीकृत हैं लेकिन तैनाती एक ही पद है। वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों से अपर मुख्य चिकित्साधिकारी का कार्य लिया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमे में चिकित्सकों की कमी भी दूर नहीं हो पा रही है। अस्पतालों के साथ ही यूएस नगर का सीएमओ कार्यालय तक चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। सीएमओ कार्यालय में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के चार पदों में से तीन पर तैनाती है। अधिकारी और चिकित्सकों के पदों की कमी का असर विभागीय कार्यों के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है।
इंसेट:
चार में से तीन चिकित्साधिकारी अन्यत्र संबद्ध

रुद्रपुर। सीएमओ कार्यालय में अन्य चिकित्साधिकारी के नौ पद सृजित हैं। तैनाती केवल चार पदों पर है। तैनात चार चिकित्साधिकारियों में से भी तीन चिकित्साधिकारी अन्यत्र संबद्ध हैं। एक चिकित्साधिकारी सीएमओ कार्यालय हरिद्वार से संबद्ध हैं तो एक चिकित्साधिकारी नगर निगम रुद्रपुर में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर संबद्ध हैं। एक चिकित्साधिकारी सीएचसी गदरपुर से संबद्ध हैं। सीएमओ कार्यालय में चिकित्साधिकारी टीबी क्लीनिक के दो पद सृजित हैं। तैनाती एक पद पर ही है।
विज्ञापन

कोट
निकट भविष्य में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की संयुक्त निदेशक के पद पर तैनाती होनी है। वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों की अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर पदोन्नति होगी। चिकित्सकों के रिक्त पद भी जल्द भरे जाएंगे।
विज्ञापन


-डॉ. सुनीता टम्टा, स्वास्थ्य महानिदेशक, उत्तराखंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें