फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: नेता प्रतिपक्ष बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सुखवंत जैसे लोग सिस्टम से हारकर कर रहे खुदकुशी

Tue, 10 Feb 2026 10:36 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

प्रदेश सरकार की नीतियों और विभिन्न मुद्दों को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने 16 फरवरी को देहरादून में राजभवन का घेराव करने का ऐलान किया।
विज्ञापन
यशपाल आर्या। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या का कहना है कि प्रदेश कठिन दौर से गुजर रहा है। सरकार चार साल पूरे कर पांचवें वर्ष में प्रवेश कर गई है। इन पांच वर्षों में उनके विधायकों ने संसद में कई सवाल पूछे लेकिन सरकार हर सवाल के जवाब से बचती रही। सरकार के पास उनके सवालों के जवाब थे ही नहीं। प्रदेश में विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस 16 फरवरी को देहरादून में राजभवन का घेराव करेगी।

सोमवार को काशीपुर बाईपास स्थित एक होटल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यहां देहरादून जाने और राजभवन घेराव पर चर्चा हुई।

यशपाल ने बताया कि देहरादून में राजभवन घेराव के लिए ऊधमसिंह नगर से सात हजार कांग्रेसी जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। इसकी जिम्मेदार सरकार स्वयं है। भ्रष्टाचार के मामलों की सारी हदें पार हो गई हैं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि जिसे जनता पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाएगी वह भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि मंसूरी में पर्यटन विभाग की जमीन पर सरकार ने 23 करोड़ का लोन लिया। सौंदर्यीकरण के बाद जमीन 15 करोड़ प्रति वर्ष में लीज पर दे दी जाती है। जमीन के सर्किल रेट कई गुना अधिक हैं। ताजा मामला रामगढ़ में उद्यान विभाग का है जहां पर काश्तकारों से जमीनों का अधिग्रहण किया गया। मकसद था कि यहां पर फल उत्पादन होगा। काश्तकार बागवानी में आगे बढ़ेंगे। उस योजना को आज सरकार ने बंद करने का निर्णय लिया है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हैदराबाद की कंपनियां पहाड़ की नदियों को खोखला कर रही हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोग घर बनाने के लिए नदियों से रेता, पत्थर नहीं ले जा सकते हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सुखवंत जैसे लोग सिस्टम से हारकर खुदकुशी कर रहे हैं। ये राज्य की विडंबना है। बैठक से किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने दूरी बनाई।

यहां जसपुर विधायक आदेश चौहान, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, गणेश उपाध्याय आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें