रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बहन के घर रह रही एक युवती ने शुक्रवार रात अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
ट्रांजिट कैंप के मोहल्ला अरविंद में नैनीताल निवासी देहा मेहता (18) अपनी बहन के घर पर रह कर सिडकुल की किसी कंपनी में काम करती थी। शुक्रवार रात देहा ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में छत के कुंडे में कपड़े से लटकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष सुशील कुमार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया। एसओ ने बताया कि आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है। मृतका की बहन कुछ बताने की हालत में नहीं है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतका के परिजन भी पहुंच गये है।