फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में बरामद सागौन लकड़ी का निगम महाप्रबंधक ने लिया जायजा

विज्ञापन
खटीमा ने बीते दिनों अमाऊं कस्बे से बरामद लकड़ी का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। वन विकास निगम के महाप्रबंधक रमेश चंद्रा ने पांच दिन पहले अमाऊं कस्बे में एक खाली प्लाट से बरामद लाखों की सागौन की लकड़ी का निरीक्षण किया। इसके बाद सुरई वन रेंज में वन निगम के लकड़ी लॉट को भी देखा। बता दें कि 5 जून को वन विभाग की टीम ने अमाऊं कस्बे में एक खाली प्लाट में पुआल से ढके 26 नग सागौन की लकड़ी बरामद की थी। इस मामले में विभाग जांच में जुटा है। एसडीओ बाबू लाल ने बताया कि बुधवार को वन विकास निगम के महाप्रबंधक ने बरामद लकड़ी का निरीक्षण किया। इसके बाद सुरई रेंज में निगम के लकड़ी लॉट का जायजा लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश है। एसडीओ ने बताया लकड़ी बरामदगी के मामले में 2 लोगों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का प्रार्थना पत्र देने की सूचना मिली है। इस दौरान डीएलएम सतीश जोशी, सुरई वन रेंजर सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें