फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन में रह रही महिला की मौत, सैंपल जांच को भेजा, 2 जून को दिल्ली से लौटी थी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। होम क्वारंटाइन में रह रही 76 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह अपने पति के साथ 2 जून को दिल्ली से लौटी थी, तभी से वह होम क्वारंटीन में थी। नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमरजीत साहनी ने बताया कि यह दंपति 18 मार्च से दिल्ली में अपनी बेटी के पास था। लॉकडाउन की वजह से दोनों दिल्ली में ही फंस गए थे। 2 जून को उक्त दंपति काशीपुर में गढ़वाल सभा स्थित अपने निवास पर आ गये। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें होम क्वारंटीन किया था। 8 जून को वृद्धा को बुखार आया तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। चिकित्सक को महिला के होम क्वारंटीन में होने की जानकारी नहीं थी। इसलिए उसे दवा देकर घर भेज दिया गया। 9 जून को महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां मंगलवार रात्रि में उसकी मृत्यु हो गई। अस्पताल से मृत्यु प्रमाण लेकर शव को घर ले जाया गया। जानकारी होने पर नोडल अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी ने होम क्वारंटीन की सूची देखी, तो उसमें मृतका का विवरण देख वह सन्न रह गये। उन्होंने तत्काल सूचना आईटीआई थाना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ कुलदीप अधिकारी, एसआई प्रदीप पंत, एसआई सुप्रिया नेगी आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतका का शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। मृतका के शव का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। देर रात तक रिपोर्ट आने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें