फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़के गैस उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Sun, 04 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर
विज्ञापन
बाजपुर में गैस प्रबंधक का घेराव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गैस एजेंसी को स्थानांतरित होने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने हंगामा कर गैस प्रबंधक का घेराव किया। उपभोक्ताओं ने नई गैस एजेंसी से ही जुड़े रहने की मांग की। गैस प्रबंधक गोविंद सिंह मेहता ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर समस्या हल करने की बात कही। बता दें कि बाजपुर शहर में कुमाऊं मंडल विकास निगम की इंडेन गैस एजेंसी है। वर्तमान में निजी एक नई गैस एजेंसी खोली गई है। इसमें नगर के मोहल्ला मझरा प्रभु सहित करीब चार हजार उपभोक्ताओं को नई एजेंसी जोड़ दिया गया है। शनिवार को नगर मोहल्ला मझराप्रभु के कई उपभोक्ताओं ने निगम गैस एजेंसी कार्यालय में हंगामा कर प्रबंधक गोविंद सिंह मेहता का घेराव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी सूचना के मोहल्लेवासियों को नई एजेंसी से जोड़ दिया गया है। इससे उन्हें दिक्कत हो रही है। उन्होंने पूर्व की भांति गैस उपलब्ध कराने की मांग की है। वहां भाजपा जिला मंत्री विमल शर्मा, मीना देवी, चंद्रपाल, मोहित कुमार, पूजा, सोनू रुहेला, संतोष, रामनिवास, महेंद्र सिंह, शांति देवी, जामवंती, अमरपाल, राजू, जयपाल आदि थे।     
विज्ञापन


पानी निकासी को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा
 गांव बन्नाखेड़ा में पानी निकासी को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। शनिवार को भाजपा जिला महामंत्री राजेश कुमार के नेतृत्व में कई ग्रामीणों ने पानी निकासी को लेकर हंगामा किया। आरोप है कि सड़कों की ऊंचाई अधिक होने से गंदा पानी घरों में घुस रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान गुरमुख सिंह, अमित चौहान, रितेश शर्मा, बलवीर सिंह कालू, रामसुख, चंद्रपाल, इंदरजीत चौधरी, जालिम सिंह, सुरता सिंह, वीरो देवी, वीरवती आदि थेे
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें