। नवाबगंज रोड स्थित ग्राम रतनपुरा में पड़ाव-विशिष्ट आयुर्वेदिक चिकित्सा केन्द्र का भूमि पूजन एवं शिलान्यास पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार सलीम शेरवानी एवं पद्यश्री वैद्य बालेन्दु प्रकाश ने किया। इस दौरान बालेन्दु प्रकाश ने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र में करीब 7.50 करोड़ की लागत से 160 बेड आवासीय सुविधा का कैनरा बैंक के सहयोग से विकास किया जा रहा है। इसमें पेनक्रेटाइटिस जैसी बीमारी का भी इलाज किया जाएगा। इस दौरान संबोधित करते हुए सलीम शेरवानी ने कहा कि इस चिकित्सा केंद्र के खुलने से क्षेत्र व आसपास के लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सकेगा। यह केंद्र करीब एक वर्ष में पूरा हो जाएगा।
इस मौके पर बिलासपुर विधायक संजय कपूर, प्रेम चन्द गोधा, सुनील गोयल, डा. जीएस टुटेजा वैज्ञानिक एवं निदेशक डीएमआरसी जोधपुर, राजेश शर्मा, सुनील शर्मा, योगेश, अजय, आरती प्रणीमा, शालनी, जगत, कुलभूषण, मनोज, संजीव आदि मौजूद थे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीएम के नहीं पहुंचने पर काफी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता निराश हो गए और वह हेलीपैड से ही वापस लौट आए। कार्यक्रम स्थल पर केवल आयोजन कर्ता ही नजर आए। इससे लगता है कि कांग्रेसी मुख्यमंत्री से मिलने ही आये थे न कि कार्यक्रम के शिलान्यास में, जो चर्चा का विषय बना रहा।
.
मुख्यमंत्री के आगमन पर कुछ भाजपा कार्यकर्ता विरोध करने के उद्देश्य से कार्यक्रम स्थल पर जाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकते हुए ग्राम रतनपुरा में किसी के आवास में नजरबंद कर दिया। जब पुलिस प्रशासन को पता चला कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित हो गया है तब उन्हें छोड़ दिया गया। विरोध करने वालों में मनविंदर सिंह मोनी, गुरजीत सिंह, काला सिंह, हरकमल सिंह, बलजीत सिंह संधू, नेपाल सिंह, विक्की आदि मौजूद थे।