फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर: गश्त के दौरान वन विभाग ने पकड़ा खैर की 80 कुंतल लकड़ी से भरा कैंटर, चालक फरार; वाहन सीज

Sat, 14 Nov 2026 11:26 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बाजपुर शहर के बन्नाखेड़ा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर कपिल ने टीम के साथ गश्त के दौरान खैर की 80 कुंतल लकड़ी से भरा एक कैंटर पकड़ लिया। टीम को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजपुर शहर के बन्नाखेड़ा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर कपिल ने टीम के साथ गश्त के दौरान खैर की 80 कुंतल लकड़ी से भरा एक कैंटर पकड़ लिया। टीम को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। वन विभाग ने कैंटर और लकड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, रेंजर नवल किशोर कपिल टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें संदिग्ध अवस्था में खड़ा एक कैंटर दिखाई दिया। टीम के नजदीक पहुंचने पर चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। जांच में कैंटर में खैर की करीब 80 कुंतल लकड़ी भरी मिली, जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी गई है।
 

वन विभाग ने लकड़ी और कैंटर को सीज कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें