फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खाद्य विभाग ने जसपुर-खटीमा से लिए 11 सैंपल

Sun, 01 Mar 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर/खटीमा। होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावट रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस टीम ने कई प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने एक किए। जसपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान के तहत डेयरी और विभिन्न मिष्ठान की दुकान से दूध एवं बर्फी के सात नमूने लिए। टीम ने उनकी जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेज दिया हैं। सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे के निर्देश पर सहायक आयुक्त ललित मोहन पांडे के नेतृत्व में टीम ने मुख्य बाजार में अभियान चलाया। उधर, खटीमा में शनिवार को आयुक्त खाद्य संरक्षा ललित मोहन पांडे की टीम ने 10 प्रतिष्ठानों से चार खाद्य सैंपल भरे गए। संदेह पर चार प्रतिष्ठानों से तेल, मावा, बेसन और मैदा का सैंपल भरा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें