फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों का बाजार रहा सूनसान

विज्ञापन
सितारगंज राइंका मैदान में ग्राहकों से खाली पटाखा बाजार। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। कोरोना महामारी के बीच दिवाली मनाने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर पटाखों का बाजार सजा। लेकिन पटाखे खरीदने के लिए कम लोग ही बाजार पहुंचे। इससे दुकानदारों के चेहरे मायूस नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को छोटी दिवाली पर राइंका मैदान पर करीब 50 दुकानदारों ने पटाखों, सजावटी सामान और पूजा सामग्र्री की दुकानें लगाई। एसडीएम, पुलिस प्रशासन के कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक करने और प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के आह्वान पर कम ही लोग पटाखे खरीदने पहुंचे। इससे सारा दिन दुकानदार खाली बैठे रहे। शाम को भी पटाखों की बिक्री कम हुई। दुकानदारों ने बताया कि इस बार दिवाली पर पटाखों की बिक्री कम है। इससे खर्च भी नहीं निकलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें