फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अग्निशमन विभाग ने हाइड्रेंटों को परखा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिवाली पर्व को देखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आग लगने की सूचना पर तत्काल पानी की व्यवस्था हो इसके लिए शहरी क्षेत्र के सभी हाइड्रेंट को एक्टिव किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन व आपात सेवा उत्तराखंड के निर्देश पर अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में फायर यूनिट ने दिवाली पर्व के मद्देनजर रुद्रपुर क्षेत्र के घासमंडी, ट्रांजिट कैंप थाना, दुर्गा मंदिर खेड़ा, वेंडिंग जोन, ओम मंदिर, कृष्णा कॉलोनी आदि 12 हाइड्रेंट का निरीक्षण कर गहन जांच की। जिसमें हाइड्रेंट से जलप्रवाह, दबाव व उपयोगिता की स्थिति का निरीक्षण किया गया। यहां कई हाइड्रेंट में जलप्रवाह कम पाया गया। दो दिन तक अभियान चलाकर विभाग ने एक-एक हाइड्रेंट की वर्तमान स्थिति का पता लगाया है। अब विभाग की ओर से सभी हाइड्रेंट की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि दिवाली पर किसी आग की घटना से पार पाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जहां हाइड्रेंट में कमी होगी, उसे दिवाली से पहले ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें