फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रसिद्ध अटरिया मेले ने नहीं पकड़ी रफ्तार

Wed, 01 Apr 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पांच दिन पहले शुरू हुए प्रसिद्ध अटरिया मेले ने अभी रफ्तार नहीं पकड़ी है। मेले में दुकानें सज गई हैं लेकिन अभी ग्राहकों की संख्या सीमित है।
विज्ञापन

बीते 26 मार्च से शुरू हुआ अटरिया मेला 15 अप्रैल तक चलेगा। मेले में मंगलवार तक 90 दुकानें लग गई हैं। मेले में घरेलू उपयोग के सामान के साथ ही सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें अधिक लगी हैं। मेले में उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से व्यापारी पहुंचे हैं। इस बार मेला अब तक परवान नहीं चढ़ सका है। मेले में मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लग गए हैं।
विज्ञापन

मेले पर भी गैस संकट का साया, 20 दुकानें हुईं बंद
रुद्रपुर। अटरिया मेला भी पश्चिम एशिया संकट की चपेट में आ गया है। गैस न मिलने से मेले में रेस्टोरेंट नहीं खुल पा रहे हैं। कुकिंग गैस न मिलने से मेले में लगी 20 दुकानें पांच दिन के भीतर बंद हो चुकी हैं। मंगलवार को रम्पुरा निवासी रेस्टोरेंट संचालक मुकेश कुमार टैंट का सामान समेट रहे थे। पूछने पर बताया कि रेस्टोरेंट संचालन के लिए गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। दो दिन में लकड़ियों पर खाद्य सामग्री बनाई। इसमें करीब दो हजार रुपये की लागत आई। केवल आठ सौ रुपये की खाद्य सामग्री बिकी। लकड़ी पर खाद्य सामग्री बनाना घाटे का सौदा साबित हो रहा है। मेला ठेकेदार के कार्मिकों ने बताया कि अब तक 20 लोग रेस्टोरेंट का सामान समेटकर वापस जा चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें