फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 22.78 लाख से बदलेगी दूधिया बाबा छात्रावास की तस्वीर

Thu, 29 Oct 2026 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम क्षेत्र के दूधिया बाबा छात्रावास की जल्द ही सूरत बदलने वाली है। छात्रावास में टाइल्स लगाने सहित कई अन्य मरम्मत और सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम की ओर से 22.78 लाख रुपये की लागत से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

दूधिया बाबा छात्रावास लंबे समय से जर्जर हालत में था। फर्श की टाइल्स टूटी हुई थीं, शौचालयों में पानी का रिसाव और दीवारों का प्लास्टर उखड़ा हुआ था। छात्रों को काफी परेशानी हो रही थी। इसको लेकर कई बार शिकायत भी की गई थी। नगर निगम ने छात्रावास के कायाकल्प का प्रस्ताव तैयार किया था जिसे बोर्ड बैठक में मंजूरी मिली।
योजना के तहत छात्रावास के कमरों और बरामदे में नई टाइल्स लगाई जाएंगी, शौचालयों की मरम्मत, रंगाई-पुताई, पानी की नई लाइन और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। साथ ही छात्रावास के मुख्य गेट और बाउंड्रीवॉल की मरम्मत भी होगी। अधिकारियों के अनुसार टेंडर फाइनल हो गया है और कार्यदायी संस्था को वर्क ऑर्डर जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन

कोट
दूधिया बाबा छात्रावास शहर की धरोहर है। यहां रहने वाले छात्रों को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता है। 22.78 लाख से टाइल्स सहित अन्य सभी कार्य कराए जाएंगे। टेंडर हो चुका है, जल्द काम शुरू होगा। - विकास शर्मा, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें