फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गलत दिशा में कार दौड़ा रहा चालक सीपीयू इंचार्ज से उलझा

Fri, 30 May 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रामपुर रोड पर गलत दिशा में कार चला रहा युवक टोकने पर सीपीयू इंचार्ज से भिड़ गया। उसके नशे में होने का संदेश पर सीपीयू ने उसका मेडिकल कराया तो नशे में होने की पुष्टि हुई। सीपीयू कर्मियों ने कार सहित चालक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सायं रामपुर रोड पर एक बाइक ने एक महिला को टक्कर मार दी थी। सूचना पर सीपीयू और यातायात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे थे और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचा दिया। सीपीयू कर्मी बाइक सवार से जानकारी ले रहे थे तभी एक कार गलत दिशा में आती दिखाई दी। इस दौरान सीपीयू प्रभारी गोधन सिंह ने कार रूकवाकर चालक को गलत दिशा में कार नहीं चलाने की बात कही। इस पर चालक की गोधन से तकरार हो गई। मामले ने तूल पकड़ा तो सीपीयू कर्मियों ने उसका मेडिकल कराया। इंचार्ज गोधन सिंह ने बताया कि चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया है। इसके अलावा बाइक सवार को रंपुरा चौकी पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें