फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चैती मंदिर के लिए देर रात रवाना हुआ डोला

Thu, 26 Mar 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मां बाल सुंदरी देवी का डोला आज सप्तमी और अष्टमी तिथि की मध्यरात्रि में चैती मंदिर के लिए रवाना होगा। मंदिर पहुंचने के बाद तड़के प्रथम पहर की आरती होगी।
विज्ञापन

डोला चैती मंदिर में ले जाने से पूर्व बुधवार को मोहल्ला कानूनगोयान स्थित नगर मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मेले के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री के आवास पर बुधवार प्रातः विधिवत पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने शाम चार बजे मां की मूर्ति श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखी गई। सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
पं. दयाशंकर जोशी ने पंडा परिवार के साथ रात 12 बजे से पूजा-अर्चना शुरू की जो तीन बजे तक चली। मुख्य पंडा पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि बुधवार सुबह 11 से रात 12 बजे तक भक्त उनके आवास पर माता के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद रात 12 बजे से घट स्थापित कर हवन पूजन होगा। गाजे-बाजे और ढोल नगाड़ों की थाप पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मां का डोला सुबह 3 से 3:30 बजे के बीच के पंडा आवास से चैती मंदिर के लिए प्रस्थान करेगा जहां मां बाल सुंदरी प्रथम पहर की आरती स्वीकार करेंगी। इसके बाद श्रद्धालु मा के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें