फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल में खांसी का सिरप तक नहीं, मरीज बाहर से दवा खरीदने को मजबूर

Sat, 14 Nov 2026 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला अस्पताल की फार्मेसी में खांसी का सिरप खत्म हो गया है। दवा नहीं मिलने से मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत हो रही है। लोगों को मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इन दिनों बदलते मौसम के कारण वायरल फीवर, खांसी, जुकाम के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों में खांसी की दिक्कत अधिक है लेकिन अस्पताल में जांच के बाद उन्हें दवा नहीं मिल पा रही है। डॉक्टर पर्ची पर खांसी का सिरप लिखते हैं लेकिन फार्मेसी में स्टॉक खत्म होने की बात कही जाती है। मरीजों को मजबूर होकर बाहर की मेडिकल दुकानों से महंगा सिरप खरीदना पड़ रहा है। मरीजों के लिए यह बोझ बन गया है। कई मरीज तो बिना दवा लिए ही वापस लौट जाते हैं। बुजुर्ग और बच्चों के लिए यह समस्या और भी बड़ी है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी बाहर से महंगी दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
सरकारी अस्पताल में जांच के बाद निशुल्क दवा मिलने का भरोसा रहता है। खांसी की दवा खत्म होने से दिक्कत हो रही है। जरूरी दवाइयों की उपलब्धता होनी चाहिए। -उमेश कुमार, मरीज, रुद्रपुर
विज्ञापन

अस्पताल में कई बार दवाइयां खत्म होने की परेशानी रहती है। ठंड की शुरूआत में हर साल सर्दी-खांसी का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन को इन दवाइयों की स्टॉक पहले ही मंगा लेना चाहिए। - बंटी कुमार, ट्रांजिट कैंप
विज्ञापन

खांसी की दवा की डिमांड भेजी गई है। जल्द ही सिरप पहुंच जाएगी। इसके बाद फार्मेंसी से वितरण शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी, पीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें