फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने 17 वांछित किए जिला बदर

Sun, 25 Dec 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही जिला प्रशासन ने विभिन्न मामलों में जनपद भर के 17 वांछित अभियुक्तों के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाते हुए जिला बदर की कार्रवाई की है। आगामी विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन विभिन्न अपराधों में लिप्त वांछितों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने डीएम चंद्रेश कुमार यादव की संस्तुति पर  गदरपुर निवासी गोपाल सिंह उर्फ पप्पे, खटीमा निवासी अशरफ उर्फ कालिया, किच्छा निवासी हरजिंदर सिंह, जसपुर  निवासी बचन सिंह, जसपुर निवासी चंद्रपाल, रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप निवासी कमलेश, किच्छा निवासी नादिर, आशिक, सितारगंज निवासी गुरमेज सिंह, किच्छा निवासी जोगेंद्र सिंह, काशीपुर निवासी जसवंत सिंह उर्फ जस्सू, काशीपुर निवासी आसिफ, मेहराज, रुद्रपुर निवासी योगेश चंद्र उर्फ बंटी, काशीपुर निवासी राजेंद्र उर्फ पोली, गुरमेल सिंह उर्फ गेजा और किच्छा निवासी राशिद के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाते हुए जिला बदर की कार्रवाई की है। ब्यूरो 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें