ब्लाक संसाधन केंद्र में शुक्रवार को डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तहसीलदार रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि अब तहसील से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों पर डिजिटल हस्ताक्षर होंगे।
तहसीलदार गौतम ने कहा कि जन्म मृत्यु, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन आदि प्रमाण पत्र आदि कंप्यूटराइज्ड हो गए हैं। जो अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी होंगे।
आवेदक को प्रमाण पत्र, राशन कार्ड बनवाने के लिए खुद आना होगा। कंप्यूटर में आवेदक की संपूर्ण जानकारी दर्ज की जाएगी। वहां ग्राम प्रधान भूपाल सिंह बोरा, भारतीय स्टेट बैंक से पीके दास, बीडीसी ओम नारायण, भूपेंद्र सिंह राणा, शिखा हालदार, मो. जावेद, रहीसुद्दीन, ओमप्रकाश राणा, हरिराम, लक्ष्मी मंडल आदि थे।