काशीपुर। खटीमा की तर्ज पर चिह्नीकरण किए जाने की मांग को लेकर वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने दूसरे दिन शनिवार को भी एसडीएम कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान आंदोनलकारियों ने देहरादून कूच का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
घोषित राज्य आंदोलनकारी नरपत सिंह राजपूत की ओर से शनिवार को ब्लॉक में आयोजित आंदोलनकारियों के सम्मान समारोह में वंचित आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण की मांग उठाई। इसके अलावा राज्य स्थापना दिवस पर एसडीएम कार्यालय और बार एसोसिएशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पौधरोपण करने का निर्णय लिया गया। सांकेतिक धरने पर युगल किशोर सिंघल, गोपाल रस्तोगी, विनय कुमार विश्नोई, बीरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र चौहान, अर्चना लोहनी, मोहन सिंह बिष्ट, गौरव रस्तोगी आदि शामिल रहे।