फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डिपो को मिला दस लाख रुपये प्रतिदिन कमाई का लक्ष्य

Sat, 21 Feb 2026 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। होली को देखते हुए डिपो को प्रतिदिन दस लाख रुपये की कमाई का लक्ष्य मिला है। अभी तक डिपो को साढ़े सात लाख रुपये का लक्ष्य था लेकिन अब होली के चलते लक्ष्य को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

होली का त्योहार इस वर्ष 4 मार्च को मनाया जाएगा और इन दस दिनों के भीतर सभी डिपो को बेहतर कमाई करने का लक्ष्य दिया गया है। होली पर दिल्ली या फिर अन्य राज्यों से लोग पहाड़ आते हैं। ऐसे में मुख्यालय की ओर से सभी डिपो को लक्ष्य दिया गया है। काशीपुर डिपो की बात करें तो यहां से दिल्ली के लिए 18 बसें संचालित होती हैं। बसों के चालक-परिचालक को बेहतर कमाई करने के लिए प्रेरित किया गया है, ताकि डिपो की आय में बढ़ोतरी हो सके।
डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि डिपो को दस लाख रुपये प्रतिदिन का लक्ष्य मिला है। जयपुर, दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार रूट पर चलने बसों के चालक-परिचालक को बेहतर कमाई करने के निर्देश दिए गए है। वहीं बाइपास रूट पर नहीं जाने के भी निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें