फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नववर्ष से दंत विभाग हुआ चिकित्सक विहीन

Sat, 11 Jan 2025 06:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। डॉक्टरों के अभाव में नए साल से दंत विभाग चिकित्सक विहीन है। मरीज डॉक्टर के आने की जानकारी लेकर वापस लौट रहे हैं। विभाग शीघ्र ही डॉक्टरों के पहुंचने की बात कर रहा है।
विज्ञापन

एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में दो दशक पूर्व दंत चिकित्सक डॉ. शोभा कोठारी की नियुक्ति हुई थी। इसके बाद उनका स्थानांतरण अल्मोड़ा हो गया। कुछ समय बाद ही पदोन्नति पाकर वह फिर से काशीपुर सरकारी अस्पताल आ गईं।
अब वह संयुक्त निदेशक के पद पर कार्य कर रही थीं। 31 दिसंबर को वह सेवानिवृत्त हो गई है। दूसरी दंत चिकित्सक डॉ. पारुल का 27 नवंबर को यमकेश्वर अस्पताल में स्थानांतरण हो गया, लेकिन रिलीव नहीं हुई। अभी वह मेडिकल अवकाश पर चल रही हैं। इस कारण नववर्ष शुरू होते ही दंत विभाग खाली हो गया है।

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें