फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 29 Jan 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर में मोची का काम कर रहे युवक की ठंड से मौत होने की आशंका जताई की जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। शनिवार की सुबह गुरुद्वारा मार्केट स्थित ज्ञान मेडिकल के स्वामी अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के बरामदे में एक युवक लेटा दिखाई दिया।
विज्ञापन


उसके शरीर में कोई हलचल न देख दुकान स्वामी ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर एसआई पान सिंह तोम्क्याल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास पड़ोसियों ने युवक की पहचान बरामदे के सामने बैठकर मोची का काम करने वाले रामऔतार (35) वर्ष पुत्र तिलकराम निवासी पूरनपुर पीलीभीत के रूप में की। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दिन भर काम करने के बाद युवक गुरुद्वारे परिसर की बनी दुकानों के बरामदे में सो जाता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की ठंड लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें