उपभोक्ताओं ने इंडेन गैस एजेंसी पर होम डिलिवरी न करने को लेकर हंगामा काटा और मुख्य सड़क पर गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि चौराहे में गैस बांटने के बाद भी होम डिलिवरी चार्ज से 14 रुपये अधिक मांगे जा रहे थे। उन्होंने जिला पूर्ति विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
शनिवार को शिव शक्ति विहार में गैस बांटने की बारी थी। इंडेन गैस एजेंसी कर्मियों ने 696 रुपये के बदले 710 रुपया लेना शुरू किया, इससे उपभोक्ता भड़क गए। उन्होंने गैस न लेकर अटरिया मुख्य सड़क पर गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी होम डिलिवरी तो नहीं कर रही है। होम डिलिवरी के नाम पर कालोनी के चौराहे पर गैस बांटी जा रही है। उन्होंने डीएसओ की मिलीभगत से पूरा गोरखधंधा चलने का आरोप लगाया। जबकि कई बार लिखित शिकायत के बाद भी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रदर्शन करने वालों में राधेश शर्मा, बाबूराम, सतीराम, हेमंत, ओमवती, करुणा, मनोज, ललित, चंदन, सुमेर, नत्थूलाल, विजय, पुष्पा, शीला, मलिनी आदि मौजूद थे।