फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: कपड़े बेचने के बहाने घर में घुसे बदमाश, 20 हजार रुपये लेकर फरार; CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई की मांग

Wed, 22 Jul 2026 11:15 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, जसपुर

सार

कपड़े बेचने के बहाने घर में घुसकर महिला के पर्स से 20 हजार रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसपुर में कपड़े बेचने के बहाने घर में घुसकर महिला के पर्स से 20 हजार रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम राजूपुर निवासी अरशद हुसैन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी पत्नी घर पर अकेली थीं। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति कपड़े बेचने के बहाने घर पहुंचे और कपड़े दिखाने के लिए घर के अंदर चले गए। पत्नी ने चार जोड़ी कपड़े पसंद किए और भुगतान के लिए घर के अंदर से 6,500 रुपये निकालने चली गईं। आरोप है कि इसी दौरान दोनों व्यक्तियों में से एक ने महिला के पर्स से करीब 20 हजार रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक से मौके से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि घटना की सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य उपलब्ध हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि नादेही चौकी इंचार्ज एसआई संतोश देवरानी घटना की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें