फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विदेशी सड़कों पर फर्राटा भरने का युवाओं में बढ़ रहा क्रेज

Sat, 11 Oct 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। विदेश की सड़कों पर गाड़ियां दौड़ाने का शौक आसपास के युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है। यही कारण है कि घूमने हनीमून, नौकरी के लिए विदेश जाने का चलन बढ़ा है। विदेश टूर के दौरान युवा वहां की सड़कों पर फर्राटा भरने के लिए इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट (आईडीपी) बनवा रहे हैं। आईडीपी बनवाने वालों की संख्या पिछले पांच सालों में बढ़ी है। कोरोनाकाल में आईडीपी बनवाने वालों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन पिछले तीन सालों से फिर यह आंकड़ा एक बार फिर बढ़ने लगा है। एआरटीओ प्रशासन पूजा नयाल ने बताया कि वर्ष 2021 से अब तक 594 इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट जारी किए जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन


पांच वर्षों में बने आईडीपी:-
साल आईडीपी

2021 33

2022 109

2023 216

2024 124

2025 अभी तक 112


ऑनलाइन बनवाएं डीएल

-आईडीपी बनवाने के लिए भारत का नागरिक होने के साथ ही स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। नजदीकी एआरटीओ कार्यालय में आवेदन या parivahan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें आपको उस देश का उल्लेख करना होगा, जहां आप जा रहे हैं। आवेदन करने के लिए आपको फॉर्म 4ए भरना होगा। सभी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी के साथ फॉर्म को अपलोड करना होगा। इसके लिए 1000 रुपये शुल्क निर्धारित है।

जरूरी दस्तावेज

-इंटरनेशनल डीएल के लिए वर्तमान ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी के साथ जिस देश में यात्रा करने जा रहे हैं, वहां के पासपोर्ट व वीजा की कॉपी होनी चाहिए। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय यात्रा के टिकट की प्रति, मेडिकल, आय व निवास प्रमाणपत्र की प्रति, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आयु-प्रमाण पत्र की कॉपी उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

कोट:
1949 में जेनेवा कन्वेंशन ऑन रोड ट्रैफिक में सड़क सुरक्षा को लेकर कई मुद्दों पर सहमति बनी थी। इसी में ही इंटरनेशनल डीएल को लेकर आम सहमति बनी थी। इस पर 150 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। इन सभी देशों में यह डीएल मान्य है। आईडीपी एक साल के लिए मान्य होता है। अगर विदेश में लाइसेंस की समय सीमा समाप्त होने पर आवेदक को वापस कार्यालय आना पड़ेगा।-संदीप वर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें