फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, सफाई व स्वच्छता पर नजर रखेगा निगम का कंट्रोल रूम

Mon, 27 Apr 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आई ट्रिपल सी नॉन स्मार्ट सिटी का पहला कंट्रोल रूम नगर निगम परिसर में बनाया जा रहा है। यह कंट्रोल रूम ट्रैफिक, सफाई व स्वच्छता पर नजर रखेगा।
विज्ञापन

नगर निगम परिसर में कूड़ा निस्तारण के लिए बन रहा मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम राज्य की नॉन स्मार्ट सिटी का पहला होगा। इसे लगभग सवा चार करोड़ की लागत से तैयार कराया जा रहा है। मेयर दीपक बाली ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व निस्तारण की प्रक्रिया को और अधिक आधुनिक बनाने के लिए कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि एक ही छत के नीचे आई ट्रिपल सी से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, सफाई व स्वच्छता पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में लगभग 54 हजार भवन और प्लाट के अलावा 11 हजार व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि शहर में लगभग 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे कंट्रोल रूम से अटैच होंगे और यहां तैनात कर्मचारी 24 घंटे शहर की स्वच्छता के अलावा ट्रैफिक पर नजर रखेंगे। सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए शहर के प्रत्येक घर, खाली प्लॉट, व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर आरएफआईडी चिप लगाई जाएगी। इस चिप का रीडर कूड़ा कलेक्शन वाहन पर लगाया जाएगा। वाहन जिस भी क्षेत्र में जाएगा रीडर उसकी जानकारी कंट्रोल रूम को देगा। इससे आसानी से पता चल जाएगा कि वाहन कहां पर किस समय पहुंचा। मेयर ने बताया अगले दो से तीन महीने में यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। यह कंट्रोल रूम देहरादून में है उसके बाद अब काशीपुर में होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें