फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने पूर्व सांसद को भेजा नोटिस, हटाएं अतिक्रमण

Wed, 29 Nov 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने आवास विकास में घरों के आगे हुए अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में निगम ने पूर्व सांसद बलराज पासी समेत 40 लोगों को नोटिस भेजे हैं। नगर निगम ने मकान मालिकों को अतिक्रमण न हटवाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


आवास विकास को पॉश कालोनी में शुमार किया जाता है, लेकिन अतिक्रमणकारी नगर निगम के फरमान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कालोनी में लोग घरों के आगे व नालियों के ऊपर ठेले व फड़ वालों से अतिक्रमण करवा रहे हैं। इसके साथ ही सड़क में जाल लगाकर कब्जे किये जा रहे हैं। निगम ने आवास विकास में पूर्व सांसद पासी सहित 40 मकान स्वामियों को नोटिस भेजकर घरों के आगे और नालियों के ऊपर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए हैं।

निगम ने कईं घरों के बाहर नोटिस भी चस्पा किए हैं। उप नगर आयुक्त डीके तिवारी ने कहा कि अतिक्रमण के मामले में आवास विकास निवासी 40 लोगों को नोटिस जारी किये गये हैं। पूर्व सांसद बलराज पासी को नोटिस देने की उन्हें जानकारी नहीं है। इधर पूर्व सांसद का फोन बंद होने से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें