बाजपुर। पारिवारिक मामले में दो बहनों के बीच विवाद हो गया। नाराज होकर एक बहन ने नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को राज्य सीमा से सटे यूपी के गांव मानपुर रामपुर निवासी अन्हा घर पर थी। घर का काम करने लिए छोटी बहन से कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों बहनों के बीच विवाद हो गया। इसको लेकर अन्हा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।