फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टनकपुर डिपो की बस को स्टार्ट करने के लिए लगाना पड़ा धक्का

Wed, 24 Sep 2025 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सिस्टम की हीलाहवाली से रोडवेज बसों की दशा सुधर नहीं रही है। ऐसे में बसों को स्टार्ट करने के लिए कर्मचारी धक्का मार रहे हैं। बसें जैसे-तैसे सवारियों को लेकर गंतव्य तक पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर काशीपुर डिपो में टनकपुर डिपो की बस देहरादून से आकर खड़ी हुई। जब बस का समय चलने का हुआ तो बस स्टार्ट नहीं हुई। बस में करीब 15 से 16 सवारियों थीं। बस चालक ने इसकी सूचना डिपो में तैनात अन्य रोडवेज कर्मियों को दी और वर्कशॉप के कर्मचारियों ने बस को देखा। जब बस काफी देर तक चालू नहीं हुई तो रोडवेज कर्मियों ने धक्का मारना शुरू किया। काफी देर तक प्रयास करने के बाद बस चालू हुई और अपने गंतव्य को रवाना हुई। बसें खटारा हो चुकी हैं और फिर भी खस्ताहाल बसों को सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


फोटो - 23केएसपी5पी - काशीपुर डिपो में टनकपुर डिपो की बस को धक्का देते रोडवेज कर्मी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें