फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ठंड से घरों में कैद हुए बच्चे, पार्कों में पसरा सन्नाटा

Sat, 03 Jan 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ठंड का प्रकोप आए दिन बढ़ रहा है। कई दिनों से तेज सर्द हवाएं और गलन ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। लोगों को घरों बंद रहना पसंद कर रहे हैं। इसके चलते रेस्टोरेंट व बाजार में दिन भर सन्नाटा पसरा नजर आया। बच्चों ने भी पार्कों से दूरी बना रखी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से शाम तक ठंड का असर देखने को मिला। दिन भर धूप नहीं खिली और धुंध छाई रही। वहीं, सर्द हवाएं चलने और गलन के कारण लोग ठिठुरते रहे। रेस्टोरेंट और बाजार में सन्नाटा पसरा नजर आया। कई दिनों से धूप नहीं निकलने से लोगों की दिनचर्या बदल गई है।
बच्चे भी पार्कों में खेलने नहीं जा पा रहे हैं। रोडवेज डिपो पर भी लोगों की भीड़ नहीं दिखी। ठंड के कारण लोग सफर करने से भी बच रहे हैं। शहर का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें