फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी बने चायवाले: खुद बनाई गरमा-गरम चाय, स्थानीय लोगों को पिलाई; सुनी समस्याएं

Mon, 16 Nov 2026 12:38 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खटीमा के झनकईया क्षेत्र में सोमवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बेहद सरल स्वभाव देखने को मिला। सुबह के समय मुख्यमंत्री अचानक शंकर राय चायवाले की चाय की टपरी पर रुके और अपने हाथों से चाय बनाकर गरमा-गरम चाय का लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन
सीएम ने खुद बनाई गरमा-गरम चाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा के झनकईया क्षेत्र में सोमवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बेहद सरल स्वभाव देखने को मिला। सुबह के समय मुख्यमंत्री अचानक शंकर राय चायवाले की चाय की टपरी पर रुके। उन्होंने अपने हाथों से चाय बनाकर गरमा-गरम चाय का लुत्फ उठाया। इतना हीं नहीं वहां मौजूद स्थानीय लोगों को भी अपने हाथों से पिलाई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री को अपने बीच चाय बनाते और परोसते देख टपरी पर मौजूद लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने चाय की चुस्कियों के साथ वहां मौजूद दुकानदारों,युवाओं और स्थानीय लोगों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने लोगों का हाल-चाल जाना,उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

वहां पर जिला पंचाय अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, डीएम नितिन सिंह भदौरिया,एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें