गदरपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर आगमन के दौरान वीडियो कॉल से दिल्ली बम धमाके में घायल हुए गदरपुर निवासी हर्षिल सेतिया से बातचीत कर उनकी कुशलता जानी। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से सब ठीक हैं। भगवान का नाम लेना और कोई दिक्कत की बात नहीं है। जल्दी से स्वस्थ हो जाओ। हर्षुल सेतिया के पिता संजीव सेतिया उर्फ टोनी ने सीएम के सरल व्यक्तित्व की सराहना की। कहा कि सीएम ने सहृदयता दिखाते हुए दुख की इस घड़ी में आगे बढ़कर उनको और उनके परिवार को सांत्वना प्रदान की है।
फोटो :14पी: गदरपुर के सरस्वती विहार कालोनी स्थित आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी से वीडियो कॉल पर बात करता हर्षिल सेतिया। परिजन