फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारों से गूंज उठा शहर

Tue, 25 Feb 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। महाशिवरात्रि पर अराध्य शिव शंकर का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारों के साथ शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों के स्वागत के लिए जगह-जगह पंडाल सजाए गए हैं। यहां पर कांवड़ियों के लिए फल, पेय पदार्थ ओर भोजन की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने काशीपुर से बाजपुर की ओर जाने वाले कांवड़ियों के लिए महाराणा प्रताप चौराहा से रामनगर रोड स्थित श्रीराम लीला मैदान से होकर कोर्ट रोड ज्ञानार्थी मीडिया तिराहे से निकालने के लिए बैरिकेडिंग कराई थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद कांवड़ियों के जत्थे महाराणा प्रताप चौक से रोडवेज बस स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग से जाने को तैयार थे। इसके चलते पुलिस कर्मियों को रेलवे क्रॉसिंग के आसपास तैनात करके वहां से निकलवाना शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें