फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की रात्रि पाठशाला के बाद अफसर बीमार

Thu, 17 Sep 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मुख्यमंत्री हरीश रावत की सोमवार की रात्रि पाठशाला में जहां सीएम ने अफसरों को विकास कार्यों में तेजी लाने के गुर सिखाए और उन्हें 24 घंटे में से कम से कम 10 घंटे काम करने की आदत डालने की भी नसीहत दी। सोमवार की रात ढाई बजे तक मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों को अपनी रात्रि पाठशाला में यूं तो काफी महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। काम को कैसे समय से पूरा किया जाना है, इसकी कुंजी भी सीएम दे गए। आखिर फिर क्या था, मंगलवार से ही जिले के अधिकांश अधिकारी बीमार हो गए। होते भी क्यों नहीं जब काम करने की आदत ही खत्म हो चुकी है तो फिर बीमार पड़ना तो स्वाभाविक था। मंगलवार को विकास भवन पूरी तरह सुनसान रहा वहीं बुधवार को भी अफसरों की तबीयत काफी नासाज नजर आई। अधिकारी अपने-अपने आवासों पर स्वास्थ्य लाभ का हवाला देते हुए आराम फरमाते रहे। बुधवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी का दफ्तर भी 12:30 बजे तक सुनसान दिखाई दिया। यही हाल जिला प्रोविजन अधिकारी के कक्ष और जिला कृषि अधिकारी सहित कई अफसरों के केबिन सुनसान दिखाई पड़े। सीएमओ दफ्तर में भी कुछ खास रौनक नहीं दिखी। मुख्यमंत्री की रात्रि पाठशाला का इतना बड़ा असर कि अफसरों की हालत ही बिगड़ गई यह हैरानी से कम नहीं है। एक अधिकारी का कहना था कि आजकल कई बीमारियां शरीर में घर कर गई हैं। शुगर, हाई बीपी सहित कुछ बीमारी आमतौर पर 40 के बाद हर व्यक्ति को घेर रही हैं। यही कारण है कि देर रात्रि तक जगने की आदत अब अधिकारियों में रही नहीं इसलिए हो सकता है ज्यादातर अधिकारी बीमार ही हों। यूं तो विभागों में बीमारी का हवाला देकर अफसर छुट्टी पर गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें