फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा पहुंचकर लोगों से मिले मुख्यमंत्री

Fri, 14 Feb 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बृहस्पतिवार शाम लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी लोगाें का हालचाल जाना। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की और हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में पहुंचने का न्यौता दिया। उसके बाद वह कालापुल स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के हैलीपेड पर उतरते ही क्षेत्र के लोग उनके स्वागत के लिए पहुंच गए। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ लोगों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। मुख्यमंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। वहां पर भरत बोरा, नवीन बोरा, सतीश गोयल, मनोज वाधवा, सतीश भट्ट, हिमांशु बिष्ट, रमेश जोशी, दीपक सामंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें