फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मुख्यमंत्री ने काशीपुर को दी 73.94 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Sat, 06 Jun 2026 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से काशीपुर क्षेत्र के लिए 73.94 लाख (73 करोड़ 94 लाख रुपये) की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 24 करोड़ 46 लाख रुपये की तीन नई योजनाओं का शिलान्यास और 49 करोड़ 48 लाख रुपये के दो तैयार कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
विज्ञापन

स्टेडियम तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खस्ताहाल काशीपुर-मुरादाबाद मार्ग का संज्ञान लेते हुए लोनिवि सचिव को सड़क सुधारीकरण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। धामी ने कहा कि काशीपुर क्षेत्र व्यापार और उद्योगों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए यहां के विकास कार्यों में बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 133 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर का निर्माण किया जा रहा है। वहीं 499 करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य गतिमान है। इनके अलावा 1,950 करोड़ की भारी लागत से आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम (जल निकासी व्यवस्था) को धरातल पर उतारा जा रहा है।
इस मौके पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, शायरा बानो, राम मेहरोत्रा, आशीष गुप्ता, खिलेंद्र चौधरी, यूनिस चौधरी, मनोज पाल, डॉ. यशपाल रावत, डीडीए के उपाध्यक्ष जय किशन, एडीएम पंकज उपाध्याय, तहसीलदार पंकज चंदोला, एनएच के सहायक अभियंता कपिल कुमार, जेई रविंद्र जलाल, नगर निगम के विकास शर्मा, अनुरूद्ध गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन कार्यों का हुआ शिलान्यास
रामनगर एनएच-309 मार्ग : 16 करोड़ 81 लाख की लागत से निर्माण एवं मरम्मत कार्य।
महाराणा प्रताप चौक : 4 करोड़ 30 लाख की लागत से निर्माण और सौंदर्यीकरण।
ननकाना साहिब चौक : 3 करोड़ 35 लाख की लागत से निर्माण और सौंदर्यीकरण।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
क्षेत्रीय कार्यालय भवन : 49 करोड़ 24 लाख की लागत से जिला स्तरीय प्राधिकरण (डीडीए) ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्रीय कार्यालय में प्रीफैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर का निर्माण।
विज्ञापन

ओपन जिम : 24 लाख की लागत से काशीपुर स्टेडियम में ओपन जिम का निर्माण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें